ठेकेदारी का पूरा हिसाब, एक ही ERP में।
खरीद, स्टोर, मशीन और डीज़ल, साइट का काम, सैलरी और खाते: सब साइट-वार। साइट वाले बस बिल या मीटर की फोटो भेजें या हिंदी में बोलें, एंट्री eRoad भर देगा।
मालिक को क्या मिलता है
ज़्यादा खरीद पर रोक
इंडेंट और PO बिना मंज़ूरी के आगे नहीं जाते। PO से ज़्यादा माल का GRN नहीं बनता। पिछले रेट हर ऑर्डर पर दिखते हैं।
डीज़ल का पूरा हिसाब
मीटर रीडिंग और टैंक क्षमता से डीज़ल की जाँच, हर मशीन का एवरेज, और रीडिंग का फोटो सबूत।
पुरानी एंट्री में छेड़छाड़ नहीं
हर यूज़र के लिए पीछे की तारीख़ की सीमा, महीना बंद होने पर लॉक, और हर वाउचर पर किसने कब मंज़ूर किया।
साइट-वार मुनाफ़ा
हर साइट का स्टॉक, खरीद, मशीन खर्च, काम की प्रगति और P&L, बैलेंस शीट।
फोन से मंज़ूरी
इंडेंट, PO, GRN, वर्क ऑर्डर, पेमेंट, सैलरी और छुट्टी: कहीं से भी मंज़ूर करें।
GST और TDS तैयार
हर खरीद-बिक्री पर CGST + SGST या IGST अपने-आप, GST और TDS रिपोर्ट, PF, ESIC के साथ सैलरी।
फोटो भेजो, एंट्री तैयार
- ड्राइवर कंपनी के Telegram बॉट पर मीटर की फोटो और डीज़ल लीटर भेजता है: मशीन की रीडिंग अपने-आप बन जाती है।
- स्टोर कीपर सप्लायर के बिल की फोटो लेता है: सप्लायर, बिल नंबर, तारीख़, माल, रेट और GST भर जाते हैं।
- मोबाइल ऐप में बोलकर GRN: “Ambuja se 200 bag cement aaya”।
- सुपरवाइज़र एक क्लिक में मंज़ूर करता है।
Machine: JCB 3DX (4448)
Hour meter: 1127.4 (+8.6 hrs)
Diesel: 40 L
Waiting for supervisor approval
नए स्टाफ़ को ट्रेनिंग का इंतज़ार नहीं
यूज़र हिंदी, Hinglish या English में पूछे: “PO से GRN कैसे बनाएं?”, “day rights expired क्यों आ रहा है?”। जवाब उसी स्क्रीन और आपकी कंपनी की सेटिंग के हिसाब से मिलता है।
आधा माल आने पर भी GRN बन जाएगा:
- Store → GRN Through PO खोलें और अपना PO चुनें।
- हर item में जितना आया उतनी Qty लिखें। बाकी PO में pending रहेगा।
- Bill no., date और photo लगाकर Save करें।
आपकी company में PO से ज़्यादा माल पर 5% की छूट (tolerance) set है।
Open GRN Through PO →किनके लिए
मॉड्यूल: खरीद · स्टोर · मशीनरी · खाते और GST · HR और सैलरी · RMC बिक्री और प्रोडक्शन · प्रोजेक्ट और RA बिल · एडमिन · मोबाइल ऐप। See all modules in English →
मुफ़्त डेमो
45 मिनट में पूरा सिस्टम डेमो कंपनी पर दिखाएँगे, और आपका एक बिल फोटो से पढ़कर दिखाएँगे। फिर कोटेशन भेजेंगे।
फ़ोन / WhatsApp: +91 98277 59057
ईमेल: info@eroaderp.com